Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोहाली में 62 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

फेज-1 मोहाली में 62 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए चंडीगढ़ निवासी अमरजीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

फेज-1 मोहाली में 62 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए चंडीगढ़ निवासी अमरजीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को दिए बयान में बेटे नवदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी अंबाला निवासी अमित से हुई थी। 13 दिसंबर, 2025 को चंडीगढ़ निवासी एक शख्स अमरजीत सिंह ने व्हाट्सएप के जरिए उसकी बहन से शादी का दावा करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट और फोटो उसके पिता के मोबाइल पर भेजे। परिवार को इस कथित शादी की कोई जानकारी नहीं थी। अमरजीत सिंह ने मामला खत्म करने के लिये चार लाख रुपये मांगे। इस दबाव में वरिंदर मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। जनवरी को आरोपी की ओर से लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। 23 जनवरी की सुबह वरिंदर कुमार ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल फेज-6 की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के अनुसार आरोपी ने वरिंदर सिंह को मरने के लिए मजबूर किया। सुसाइड नोट में अरमजीत सिंह को मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement
Advertisement
×