Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

GMSH-16 में खुदाई के दौरान मिला 60 फीट गहरा कुआं, निर्माण कार्य रोका

इमरजेंसी एक्सटेंशन के लिए चल रही थी खुदाई, जमीन के नीचे मिली पुरानी संरचना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : GMSH-16 में इमरजेंसी एक्सटेंशन के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करीब 60 फीट गहरा कुआं मिलने से काम रोकना पड़ा। खुदाई के दौरान जमीन के नीचे यह पुरानी संरचना सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की इमरजेंसी के विस्तार के लिए निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई करते समय अचानक कुआं सामने आया। इसके बाद मौके पर चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया।

Advertisement

जांच के बाद तय होगा आगे का काम

कुएं के मिलने के बाद अब इसकी स्थिति और उम्र को लेकर जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों की जांच के बाद ही आगे निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। कुएं के कारण फिलहाल अस्पताल के इमरजेंसी एक्सटेंशन का काम प्रभावित हुआ है।

Advertisement

Advertisement
×