Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

85 लाख की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी, आरोपी गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस ने एक हाई-वैल्यू फर्जी डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में सिबगतुल्ला बैग उर्फ सैयद (28) को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस मामले में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

साइबर क्राइम पुलिस ने एक हाई-वैल्यू फर्जी डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में सिबगतुल्ला बैग उर्फ सैयद (28) को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस मामले में पहले ही एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी लोगों को फोन कर टेलीकॉम अथॉरिटी, आईसीआईसीआई बैंक और विजिलेंस विभाग के अधिकारी बनने का ढोंग करके डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा रहे थे और फर्जी “प्रायोरिटी इनोसेंस सर्टिफिकेट” के नाम पर 85 लाख ठग चुके थे। जांच में पाया गया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा आरोपी के नाम पर एक्सिस बैंक खाते में जमा हुआ। मोबाइल नंबर और केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने बेंगलुरु के पीएस विवेकनगर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता टेलीग्राम ऐप के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति को साझा किया और 30,000 कमीशन के रूप में प्राप्त किए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चेकबुक बरामद किए।

Advertisement
Advertisement
×