Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के 68 चालान काटे

नववर्ष के अवसर पर पंचकूला पुलिस द्वारा जिलेभर में की गई सुरक्षा व्यवस्था के चलते नव वर्ष का जश्न पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिले में 48 नाकों पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नववर्ष के अवसर पर पंचकूला पुलिस द्वारा जिलेभर में की गई सुरक्षा व्यवस्था के चलते नव वर्ष का जश्न पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिले में 48 नाकों पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन स्वयं रातभर फील्ड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष नाके लगाए गए, जिनके दौरान कुल 68 चालान काटे गए तथा 4 वाहनों को इंपाउंड किया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष के मद्देनजऱ क्लबों, होटलों, धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 29 राइडर, 12 पीसीआर एवं 19 ईआरवी लगातार फील्ड में गश्त करते रहे।

Advertisement
Advertisement
×