Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोहाली में ED रेड के बीच उड़ने लगे 500 रुपये के नोट, 9वीं मंजिल से फेंके गए रुपयों से भरे बैग

Mohali ED Raid: खरड़ के पास वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में कार्रवाई; करीब 21 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा, सीएम भगवंत मान के करीबी से जुड़े होने का दावा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mohali ED Raid: मोहाली जिले के खरड़ के पास स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में 500 रुपये के नोट बिखरे दिखाई दिए।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने चज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में छापा मारा था। इसी दौरान फ्लैट से कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बैग गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर क्षेत्र में 500 रुपये के नोट बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर सोसाइटी के निवासी मौके पर एकत्र हो गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने मौके से नकदी से भरे बैग कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक बैगों से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक ईडी की ओर से बरामद राशि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम कई घंटों तक फ्लैट के अंदर जांच करती रही और तलाशी के दौरान फ्लैट अंदर से बंद था। संबंधित फ्लैट कथित तौर पर नितिन बंसल का बताया जा रहा है, हालांकि स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि जिन परिसरों पर छापेमारी की गई, उनमें से एक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगी से जुड़ा हुआ है। हालांकि ईडी या पंजाब सरकार की ओर से इस राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा है। ईडी की टीम ने पटियाला में भी आम आदमी पार्टी से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
×