बरवाला खंड की ग्राम पंचायत बतौड़ की पूर्व सरपंच स्व. प्रेमलता की पहली पुण्यतिथि पर उनके बेटे संदीप राणा ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया, जिसमें 257 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ज्ञान चंद गुप्ता, उपिंदर कौर अहलुवालिया, ओपी देवीनगर समेत कई नेता भी पहुंचे। प्रदीप गुर्जर जौली 25वीं बार ब्लड देने पहुंचे। रोहित शर्मा ने 42वीं बार रक्तदान किया है। संदीप राणा ने कहा कि उनकी मां की पुण्यतिथि पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। यह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।