Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंडर-9, अंडर-13 व ओपन वर्ग में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पंचकूला शतरंज चैंपियनशिप 2026 आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला में रविवार को आयोजित पंचकूला शतरंज चैंपियनशिप 2026 में पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी। -हप्र
Advertisement
सेक्टर-8 स्थित टिंकरबेल स्कूल (जूनियर ब्रांच ऑफ द भारत स्कूल) में रविवार को पंचकूला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन चेस एसोसिएशन पंचकूला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में चेस एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी, नरेश शर्मा, रविंद्रलाल गौड़, रोहित गर्ग, रोहित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।विद्यालय की डायरेक्टर-प्रिंसिपल गीतिका सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से मानसिक विकास, अनुशासन और एकाग्रता का महत्व बताया। प्रतियोगिता में ट्राइसिटी क्षेत्र से लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह चैंपियनशिप अंडर-9, अंडर-13 और ओपन वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रणनीति, धैर्य और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शतरंज के प्रति अपनी गहरी समझ और बेहतरीन एकाग्रता से सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता, धैर्य, अनुशासन और दूरदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के युवा यदि खेलों, विशेषकर शतरंज जैसी मानसिक खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, तो इससे उनकी निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान रोहित गर्ग, रोहित शर्मा और मुख्य पर्यवेक्षक के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×