Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

10.70 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी लोन घोटाले का पर्दाफाश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंचकूला पुलिस ने फर्जी लोन घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर 7 लाख रुपये के बजाय 18 लाख रुपये का लोन पास करवाकर 10.70 लाख रुपये की ठगी की। जानकारी के अनुसार, गत 30 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता खरड़ निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि राहुल अग्रवाल, अभिषेक धीर व प्रशांत ने कथित मिलीभगत कर भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर-4 पंचकूला से उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करते हुए बैंक से अधिक राशि का लोन पास करवाया। आरोपियों ने पीड़िता से सिक्योरिटी के नाम पर खाली हस्ताक्षरित चेक लिए और बाद में उन्हीं चेकों के माध्यम से 8.60 लाख व 2.10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। साथ ही बिना जानकारी के बीमा भी कर दिया गया।

थाना सेक्टर-5 पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने एक कंपनी व पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के नाम पर जाली एनओसी तैयार कर लोन पास करवाया। रिकॉर्ड की जांच में बड़ी राशि के बकाया का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज बतौर सबूत कब्जे में लिए हैं। मामले में आरोपी राहुल अग्रवाल व अभिषेक धीर पहले से ही एक अन्य केस में जेल में बंद थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×