Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तथ्यपरक, संतुलित रिपोर्टिंग

- भगवंत सिंह मान, पंजाब के मुख्यमंत्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह अपना 145वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह तथ्य कि यह समाचार पत्र 1881 से अस्तित्व में है, इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि यह समाज में बहुमूल्य योगदान दे रहा है।
यद्यपि सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों का प्रसार अत्यंत तेज हो गया है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण खबरें देने, जनमत को आकार देने तथा प्रतिष्ठित लेखकों की संपादकीय टिप्पणियों और विचारपूर्ण लेखन के माध्यम से राज्य और राष्ट्र के हितों की सेवा करने में प्रिंट मीडिया आज भी अपना गौरवपूर्ण स्थान बनाए हुए है।
मुझे उम्मीद है कि द ट्रिब्यून समूह आने वाले वर्षों में भी पेशेवर दक्षता के साथ तथा तथ्यपरक और संतुलित रिपोर्टिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा।
Advertisement
×