Advertisement
द ट्रिब्यून की 145वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैं इसकी टीम को 1881 से पत्रकारिता में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। उत्तर भारत के सबसे पुराने समाचार पत्र द ट्रिब्यून ने अपनी निर्भीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से देश की ऐतिहासिक यात्रा काे दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर में अखबार ने स्थानीय मुद्दों को सामने लाने के लिए एक मंच प्रदान किया, संवाद को प्रोत्साहित किया और सत्ता में बैठे लोगों से जवाबदेही सुनिश्चित की है। इसने यह सब अपनी निष्पक्षता और पत्रकारिता की स्वतंत्रता की निडरता से रक्षा करते हुए किया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि द ट्रिब्यून डिजिटल युग के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए निष्पक्ष रिपोर्टिंग के अपने स्वर्ण मानक को बनाए रखेगा। मैं इसकी टीम को पाठकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के अपने मिशन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।
Advertisement
×

