Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stock Market Update: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निवेशकों में दिखा सकारात्मक रुख

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और इजराइल-ईरान के बीच तनाव में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और इजराइल-ईरान के बीच तनाव में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350.57 अंक की बढ़त के साथ 73,874.83 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 114.50 अंक चढ़कर 23,237.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। हालांकि आईटी और कुछ अन्य क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव देखा गया। एनटीपीसी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरावट में थे।

Advertisement

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पूर्व में तनाव में कुछ नरमी के संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। हालांकि कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, "कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर है, जिससे महंगाई, आयात लागत और व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर चिंता बनी हुई है।"

एशिया के अन्य बाजारों में भी सुधार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली गिरावट में रहा।

Advertisement
×