Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Stock Market Today: पश्चिम एशिया संकट से सहमा बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Stock Market Today: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Stock Market Today: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.30 अंक फिसलकर 23,832.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त रही।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.36 प्रतिशत और जापान का निक्की 225 सूचकांक 1.83 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.78 प्रतिशत बढ़कर 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 362.57 अंक और निफ्टी 24.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Advertisement
×