Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stock Market : डॉलर से उबरा रुपया, शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की मजबूती

Stock Market :  रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ नजर आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 91.80 प्रति डॉलर पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Stock Market :  रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ नजर आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 91.80 प्रति डॉलर पर खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में डॉलर की व्यापक कमजोरी के बीच कुछ व्यापारियों द्वारा सौदों की भरपाई किए जाने से रुपये को सीमित मजबूती मिली। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में जारी दबाव के कारण रुपये की बढ़त पर पूरी तरह ब्रेक लग गया।

Advertisement

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया कारोबार के दौरान 92 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया था। बाद में हल्के सुधार के साथ यह 91.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुद्रा और शेयर बाजार बंद रहे।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.01 पर दर्ज किया गया।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 417.68 अंक टूटकर 81,120.02 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 111.10 अंक फिसलकर 24,937.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 4,113.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
×