Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stock Market : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटा

Stock Market :  मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बावजूद मुद्रा बाजार में उत्साह के बजाय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Stock Market :  मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बावजूद मुद्रा बाजार में उत्साह के बजाय सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.63 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही कमजोरी के साथ 90.77 प्रति डॉलर तक फिसल गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। सोमवार को रुपया उतार चढाव भरे कारोबार के बाद 90.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 97.79 पर रहा।

Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों में हालांकि सकारात्मक रुझान देखा गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढकर 84,214.75 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 44.45 अंक की बढ़त के साथ 25,911.75 अंक पर कारोबार करता दिखा।

दो अरब अमेरिकी भारत बाजार में कर चुके हैं निवेश

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल रहा। विदेशी निवेशकों के रुख में भी कुछ सुधार देखने को मिला है। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। शेयर बाजार के आंकडों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाल रहे और उन्होंने 2,254.64 करोड रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
×