Share Market : सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, शुरुआती बढ़त नहीं टिक पाई
Share Market : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांक शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ कारोबार करने...
Share Market : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांक शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 अंक पर पहुंचा था, जबकि निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,899.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि कुछ ही समय बाद बिकवाली हावी हो गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,627.36 अंक पर और निफ्टी 74.30 अंक फिसलकर 25,716.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में कॉस्पी, निक्की 225 और हैंग सेंग बढ़त में रहे, जबकि एसएसई कम्पोजिट में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.06 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,638.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,839.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

