Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Share Market : घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिखी। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर बने भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित रही। शुरुआती सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 311.33 अंक गिरकर 82,934.85...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिखी। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर बने भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

शुरुआती सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 311.33 अंक गिरकर 82,934.85 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 99.5 अंक फिसलकर 25,486 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इटर्नल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

Advertisement

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा, जबकि जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को अवकाश के कारण बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.01 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,346.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,234.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
×