Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1899 अंक उछलकर 73,800 के पार, निफ्टी में भी बड़ी बढ़त

Stock Market : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Stock Market : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाकर शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,899.53 अंक की भारी बढ़त के साथ 73,847.08 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 572.55 अंक उछलकर 22,903.95 के स्तर पर जा पहुंचा। गौरतलब है कि मंगलवार को श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहे थे, जिसके बाद आज खुलते ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

Advertisement

दिग्गज कंपनियों के शेयरों में रही हरियाली

सेंसेक्स की सभी 30 प्रमुख कंपनियों के शेयर लाभ के साथ कारोबार करते देखे गए। इसमें मुख्य रूप से ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती का रुख रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लगभग सात प्रतिशत और जापान के निक्की 225 में चार प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। चीन और हांगकांग के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

विदेशी बिकवाली पर भारी पड़ी घरेलू खरीदारी

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बाजार से दूरी बनाई थी और 11,163.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। हालांकि, इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मोर्चा संभाला और 14,894.72 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी गई और ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत बढ़कर 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को रही तेजी का असर भी आज भारतीय बाजारों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Advertisement
×