Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नहीं रुकी रुपये की गिरावट, 91.01 के निम्न स्तर पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 91.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अपने पिछले बंद भाव से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 91.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अपने पिछले बंद भाव से 36 पैसे टूटकर 91.14 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन अंत में इसमें कुछ सुधार हुआ।

यह मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में भी उठा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, ‘व्यापार घाटे में वृद्धि और पूंजी खाते से अपेक्षाकृत कमजोर समर्थन के बीच अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते में चल रहे घटनाक्रमों का प्रभाव रुपये पर पड़ा है।’ उन्होंने कहा कि मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट से निर्यात प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ने की संभावना है, जिसका अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×