Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rupee VS Dollar : शुरुआती कारोबार में रुपया दबाव में, सात पैसे फिसलकर 90.96 प्रति डॉलर

Rupee VS Dollar : वैश्विक बाजार के दबाव के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते घरेलू मुद्रा सात पैसे टूटकर 90.96...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rupee VS Dollar : वैश्विक बाजार के दबाव के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते घरेलू मुद्रा सात पैसे टूटकर 90.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.91 पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में 90.96 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के 90.89 के बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिली थी।

Advertisement

शेयर बाजार की कमजोरी भी बनी वजह

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों की सुस्त शुरुआत ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.29 अंक टूटकर 82,769.37 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 145.85 अंक फिसलकर 25,567.15 पर कारोबार करता दिखा।

Advertisement

हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली ने रुपये को कुछ सहारा दिया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक संकेतों का असर

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 97.81 पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.10 डॉलर प्रति बैरल रहा। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक संकेतों में सुधार नहीं हुआ तो रुपये में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

Advertisement
×