Rupee Rise : रुपया चढ़ा 18 पैसे, डॉलर 90.12 के स्तर पर
Rupee Rise : अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी निवेशकों की...
Rupee Rise : अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी निवेशकों की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी ने इस तेजी को सीमित किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर शुल्क संबंधी टिप्पणियों का भी असर बाजार में दिखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.22 पर खुला और बाद में 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
सोमवार को रुपया लगातार चौथे सत्र में कमजोर बना रहा था और 10 पैसे गिरकर 90.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 98.21 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 अंक पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड भी 0.31 प्रतिशत फिसलकर 61.57 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

