Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rupee Price : शुरुआती कारोबार में रुपए ने पकड़ी मजबूती, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 91.41 प्रति डॉलर पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Rupee Price : रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.41 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप के खिलाफ शुल्क लगाने की बात से पीछे हटने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे तत्काल व्यापार युद्ध की आशंकाएं कम हुई हैं।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ट्रंप के नरम रुख से निकट भविष्य की भू-राजनीतिक चिंताएं कम हुईं। इसके अलावा, निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार होने से डॉलर में मजबूती आई जिससे रुपए सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं में मामूली सुधार हुआ। तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.45 प्रति डॉलर पर खुला।

Advertisement

फिर मजबूत होकर 91.41 प्रति डॉलर पर कारोबार पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे अधिक है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.58 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.36 पर रहा।

Advertisement

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 25.99 अंक टूटकर 82,281.38 अंक पर जबकि निफ्टी 10.55 अंक की बढ़त के साथ 25,300.45 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.63 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,549.80 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Advertisement
×