Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rupee Gains: रुपया चार पैसे चढ़कर 94.39 प्रति डॉलर पर, शुरुआती कारोबार में मजबूती

Rupee Gains: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे की बढ़त के साथ 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को मजबूत नकदी प्रवाह से लगातार समर्थन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Rupee Gains: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे की बढ़त के साथ 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को मजबूत नकदी प्रवाह से लगातार समर्थन मिल रहा है, लेकिन नए सिरे से हुए सैन्य हमलों के कारण ब्रेंट कच्चा तेल 97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इससे पश्चिम एशिया में ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका फिर बढ़ गई है।

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.40 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 94.39 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

Advertisement

रुपया शुक्रवार को आठ पैसे की बढ़त के साथ 94.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 99.18 पर आ गया।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.80 प्रतिशत बढ़कर 97.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच तेल कीमतों में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर और निफ्टी 63.30 अंक की गिरावट के साथ 23,832.60 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
×