Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rupee Fall: डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर, शुरुआती कारोबार में 94.66 पर आया

Rupee Fall: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो: संदीप जोशी
Advertisement

Rupee Fall: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लगातार डॉलर बिकवाली और विशेष योजनाओं के तहत विदेशी मुद्रा का मजबूत प्रवाह बाहरी दबावों के बावजूद रुपये को एक सीमित दायरे में बनाए रखने में मदद कर रहा है।

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.49 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट है।

Advertisement

रुपया सोमवार को 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.56 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत फिसलकर 98.80 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.63 प्रतिशत बढ़कर 97.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच यह तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 280.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
×