Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

GST Collection: जीएसटी संग्रह में सितंबर में तेज वृद्धि, 14.7 प्रतिशत उछलकर 2 लाख करोड़ रुपये पार

GST Collection: बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू गतिविधियों से सकल जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये हो गया। आंकड़ों के अनुसार,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

GST Collection: बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू गतिविधियों से सकल जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में 2,03,521 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 1,77,365 करोड़ रुपये था। सितंबर में हालांकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 'रिफंड' तीन प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement

'रिफंड' को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जो एक साल पहले इसी महीने में 1.49 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सकल जीएसटी संग्रह 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपये रहा। शुद्ध जीएसटी संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
×