Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.96 अंक टूटकर 85,636.05 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 30.95 अंक फिसलकर 26,297.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.96 अंक टूटकर 85,636.05 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 30.95 अंक फिसलकर 26,297.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 289.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 677.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
Advertisement
×