Vastu Tips for Rasoi : गर्म तवे पर दूध या पानी छिड़कते हैं? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती
गर्म तवे पर दूध के छींटे मारने से पहले पढ़ लें ये खबर, वास्तु में बताए गए हैं खास नियम
Vastu Tips for Rasoi : भारतीय घरों में रसोई को सिर्फ खाना पकाने की जगह नहीं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में रसोई की कई चीजों को विशेष महत्व दिया गया है। इनमें तवा भी शामिल है। कई घरों में रोटी बनाने से पहले गर्म तवे पर पानी या दूध की कुछ बूंदें छिड़कने की परंपरा देखने को मिलती है। इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं जुड़ी हैं। हालांकि, इन्हें वैज्ञानिक तथ्य नहीं बल्कि पारंपरिक मान्यताओं के तौर पर देखा जाना चाहिए।
तवे का राहु से है संबंध?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार तवे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। कहा जाता है कि रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध की कुछ बूंदें छिड़कने से राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं दूध को चंद्रमा और मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन की बरकत बनी रहती है।
गर्म तवे पर दूध डालते समय ये गलती न करें
सबसे जरूरी बात यह है कि बहुत ज्यादा गर्म तवे पर दूध न डालें। अत्यधिक गर्म तवे पर दूध डालने से वह तुरंत जल सकता है और धुआं निकल सकता है। पारंपरिक मान्यताओं में इसे शुभ नहीं माना जाता। दूध में थोड़ा पानी मिलाकर हल्के गर्म तवे पर ही कुछ बूंदें छिड़कने की सलाह दी जाती है।
पहली रोटी को लेकर भी है खास मान्यता
कई परिवारों में तवे पर छींटे देने के बाद बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए निकालने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे पितृदोष और गृहक्लेश से राहत मिल सकती है।
तवे को लेकर ये 3 नियम भी याद रखें
1. तवा साफ रखें: खाना बनाने के बाद तवे को अच्छी तरह साफ करके रखें।
2. तवा उल्टा न रखें: वास्तु मान्यताओं में इसे आर्थिक परेशानियों से जोड़ा जाता है।
3. तवा संभालकर रखें: इसे ऐसी जगह रखने की सलाह दी जाती है, जहां बाहर से आने वाले व्यक्ति की सीधी नजर उस पर न पड़े।
डिस्केलमनर: यह लेख/खबर धार्मिक व सामाजिक मान्यता पर आधारित है। dainiktribneonline.com इस तरह की बात की पुष्टि नहीं करता है।

