Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

माघ मेले में रिकॉर्ड स्नान, पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

मुख्यमंत्री ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद यह टिप्पणी की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माघ मेला में पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान किया, जबकि अनुमान केवल 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का था। मुख्यमंत्री ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, फिर माघ पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संपन्न होंगे। पूरे आयोजन के लिए सभी विभागों ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष माघ मेला के लिए घाटों की लंबाई बढ़ाई गई है। साथ ही, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है और भीषण शीतलहर से बचाव के उपाय किए गए हैं।

Advertisement

प्रयागराज के दारागंज में जिस स्थल पर भगवान रामानंदाचार्य जी प्रकट हुए थे, वहां उनका स्मारक और मंदिर बनाने में सरकार सहयोग करेगी। रामानंदाचार्य ने समाज को जोड़ने के लिए अलग-अलग जातियों से द्वादश शिष्य (अनंताचार्य जी, कबीर दास जी, सद्गुरु रविदास जी, सदगुरु पीपा जी, सुरसुरानंद जी, सुखानंद जी, नरहर्यानंद जी, योगानंद जी, भावानंद जी, धन्ना जी, सैन जी और गैलवानंद जी महाराज) बनाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रामानंद परंपरा से निकलीं अलग-अलग धाराएं आज भी समाज को जोड़ती हैं। इस मंच पर अनेक परंपरा के संतों की उपस्थिति सनातन धर्म की एकता का उद्घोष कर रही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ‘मोटर नौका' में बैठकर संगम पहुंचे। उन्होंने नौका से ही यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने संगम स्नान करने के बाद त्रिवेणी संगम का पूजन-अर्चन किया और मां गंगा की आरती उतारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया और इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। धार्मिक कार्यक्रमों में संतोषाचार्य जी महाराज उर्फ ‘सतुआ बाबा', कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी', विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन वाजपेयी तथा पूर्व सांसद विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।

Advertisement
×