Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी पर श्रद्धालुओं का उत्साह भारी, अब तक 3 लाख लोगों ने किए दर्शन

श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में डटे रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

केदारनाथ धाम में सोमवार को बारिश और बर्फवारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। कपाट खुलने के बाद से अब तक तीन लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उच्च गढ़वाल हिमालय में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और बाद में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई।

हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में डटे रहे। रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी बर्फबारी के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन में मदद करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे।

Advertisement

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम बदलने की संभावना के मद्देनजर अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म‌ कपड़े, जैकेट, जरूरी दवाइयां इत्यादि लेकर अवश्य चलें। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और उसके बाद से अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री यहां भगवान के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
×