Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Kalash Yatra: सेक्टर 32ए में कलश यात्रा के साथ राम कथा का आगाज, कल से बहेगी ज्ञान की गंगा

यह यात्रा सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों और गलियों से होती हुई वापस प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Kalash Yatra: ट्राई सिटी के सेक्टर 32ए स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वीरवार से शुरू होने वाली राम कथा के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर की कार्यकारी समिति और महिला मंडल की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भक्ति का परिचय दिया।

सेक्टर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी यात्रा

Advertisement

कलश यात्रा बुधवार शाम पांच बजे प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और प्रभु श्री राम के जयघोष करते श्रद्धालु पूरे उत्साह में नजर आए। यह यात्रा सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों और गलियों से होती हुई वापस प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां इसका विधि-विधान से समापन किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Advertisement

कल से होगा कथा का शुभारंभ

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही राम कथा के आयोजन की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वीरवार से मंदिर परिसर में राम कथा का नियमित आयोजन शुरू हो जाएगा। महिला मंडल और कार्यकारी समिति ने सभी शहरवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस पावन कथा में सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं और अपने जीवन को सफल बनाएं।

Advertisement
×