Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एसटीएफ ने 2 माह में पकड़े कई इनामी अपराधी

लखनऊ, 8 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क (एसटीएफ) ने पिछले दो महीने में कई दुर्दान्त और इनामी अपराधियों, मादक पदार्थों के कारोबार और लूट की घटनाओं में शामिल कुख्यात लोगों को पकड़ने में सफलता पायी है। प्रमुख सचिव (गृह) देबाशीष पंडा ने बताया कि कुख्यात अपराधी मुकीम उर्फ काला और साबिर को […]

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लखनऊ, 8 नवंबर (भाषा)
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क (एसटीएफ) ने पिछले दो महीने में कई दुर्दान्त और इनामी अपराधियों, मादक पदार्थों के कारोबार और लूट की घटनाओं में शामिल कुख्यात लोगों को पकड़ने में सफलता पायी है। प्रमुख सचिव (गृह) देबाशीष पंडा ने बताया कि कुख्यात अपराधी मुकीम उर्फ काला और साबिर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
मुकीम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा का ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधी है। उन्होंने बताया कि मुकीम काला गैंग के पांच गुर्गों को भी एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।
पंडा ने बताया कि हाईवे पर ट्रक लूटकर उन पर लदे माल को बेचने वाले गिरोह के दो शातिर लुटेरों सत्यवीर सिंह और धर्मेन्द्र उर्फ राजू को मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार किया गया। लुटेरों के एक अन्य गैंग के इरशाद अहमद उर्फ मामा एवं नौशाद अली को सितंबर में इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के रत्नागिरि में हत्या में शामिल नोएडा के शातिर अपराधी काजी उर्फ हेमंत शाह को लखनऊ में पकड़ा गया जबकि हापुड़ में अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पंडा ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करायी गयी परीक्षाओं में पेपर साल्वर के जरिए परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी कर भारत लाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बरेली में पकड़ा गया।

Advertisement
Advertisement
×