Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आल स्टार्स लीग : एक बार फिर आमने सामने होंगे दुनिया के 2 दिग्गज

न्यूयार्क, 6 नवंबर (वार्ता) क्रिकेट को बढ़ावा देने के तहत अमेरिका में शनिवार से शुरू हो रही आल स्टार्स लीग के लिये मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और स्पिन के जादूगर आस्ट्रेलियाई लीजेंड लेग स्पिनर शेन वार्न ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। दुनिया के पूर्व महान खिलाड़ी ले रहे है भाग 28 दिग्गज […]

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

न्यूयार्क, 6 नवंबर (वार्ता)
क्रिकेट को बढ़ावा देने के तहत अमेरिका में शनिवार से शुरू हो रही आल स्टार्स लीग के लिये मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और स्पिन के जादूगर आस्ट्रेलियाई लीजेंड लेग स्पिनर शेन वार्न ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।
दुनिया के पूर्व महान खिलाड़ी ले रहे है भाग
28 दिग्गज क्रिकेटरों के साथ पहली बार आयोजित हो रही इस लीग में भारत के दिग्गज कप्तान रहे सौरभ गांगुली, हाल में संन्यास लेने वाले वीरेन्द्र सहवाग, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर रिकॉर्डों के बादशाह सचिन की कप्तानी में मैदान में उतरेंगे।
पॉन्टिंग, संगकारा, अकरम खेलेंगे वार्न की टीम में
बेसबाल और टेनिस के इस लोकप्रिय देश में क्रिकेट को लेकर शुरू की गयी इस इस अनूठी पहल के तहत सचिन के नेतृत्व में ये खिलाड़ी सचिन ब्लास्टर्स की टीम में खेलेंगे जबकि वार्न की टीम वार्न वारियर्स रहेगी। वार्न की टीम में रिकी पॉन्टिंग, कुमार संगकारा और वसीम अकरम जैसे दिग्गज शामिल हैं।

टीमें
सचिन ब्लास्टर्स : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, वी वी एस लक्ष्मण, ब्रायन लारा, सौरभ गांगुली, माहेला जयवर्धने, कार्ल हूपर, मोईन खान, मुथैया मुरलीधरन, ग्रीम स्वान, कर्टली एंब्रोस, ग्लेन मैकग्रा, शान पोलक, लांस क्लूजनर और शोएब अख्तर।

Advertisement

वार्न वारियर्स : शेन वार्न (कप्तान),मैथ्यू हेडन,माइकल वान, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, एंड्रयू साइमंड्स, कुमार संगकारा, सकलैन मुश्ताक, डेनिएल वेटोरी, कोर्टनी वाल्श, वसीम अकरम, एलेन डोनाल्ड और अजीत आगरकर।

Advertisement

बजायेंगे न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की घंटी
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में ‘ओपनिंग बेल’ बजाएंगे। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे बड़े स्टाक एक्सचेंज में इस रीति को निभाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। अमेरिका में आल स्टार्स लीग की शुरूआत करने के लिये यहां आए सचिन और वार्न के साथ दुनिया के 28 दिग्गज क्रिकेटर पहली बार हो रही आल स्टार्स लीग में हिस्सा लेंगे। ये क्रिकेटर इस लीग को प्रमोट करने के इरादे से भी स्टाक एक्सचेंज का दौरा करेंगे जिसके मैच ह्यूसटन और लास एंजेलिस में खेले जाएंगे। वे न्यूयार्क के समयानुसार कारोबारी दिन की शुरूआत में करीब 9.30 बजे ओपनिंग बेल बजाएंगे।
क्रिकेट आल स्टार्स लीग का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को सिटी फील्ड में होगा और इसका दूसरा मैच 11 नवंबर को ह्यूसटन में होगा तथा 14 नवंबर को लास एंजेलिस में फाइनल होगा। सचिन का मानना है कि इस लीग का मकसद क्रिकेट को दुनिया के हर देश में पहुंंचाना है। उन्होंने कहा‘‘ संन्यास के बाद बल्ला उठाने का मेरा और वार्न का मकसद इस खेल को वैश्विक बनाना है। हम एक दिन अमेरिका को विश्वकप में देखना चाहते हैं। क्रिकेटर अब ओलंपिक में भी क्रिकेट का समर्थन कर रहे हैं और यह तो शुरूआत है।

Advertisement
×