Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

खेल का जुनून, नशे पर वार: पंजाब में फिर सजेगा खेलों का महाअभियान

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य, 5 सितंबर से आगाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भगवंत मान
Advertisement

पंजाब सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे संस्करण का आयोजन 5 सितंबर से किया हो गया। खेलों का यह महाअभियान 29 नवंबर तक चलेगा। इस बार सरकार ने सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

‘खेडां वतन पंजाब दियां-4’ का आगाज बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह से होगा, जबकि समापन समारोह पटियाला में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर कराई जाएंगी। प्रदेश के सभी 153 ब्लॉक और 23 जिले इस आयोजन का हिस्सा होंगे, जबकि राज्य स्तरीय मुकाबले 16 जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार खेलों को युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और नशे के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा माध्यम बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार खेलों के लिए 1,794 करोड़ रुपये का बड़ा बजट आवंटित किया गया है। इन खेलों का उद्देश्य पंजाब के बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

Advertisement

14 से 70 वर्ष से अधिक उम्र तक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग पीढ़ियों को एक ही मंच पर खेलने का अवसर मिलता है। इस बार नौ आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें 14 वर्ष की उम्र से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे। इस वर्ष कुल 38 खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनके अलावा चार पैरा-स्पोर्ट्स— पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल— को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया गया है।

पहली बार लड़के-लड़कियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट

इस संस्करण में पहली बार लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल के तौर पर शामिल किया गया है। इससे ग्रामीण और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक और मंच मिलेगा।

राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा 40 वर्ष तक की आयु वाले पदक विजेताओं को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके आधार पर वे सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत मिलने वाले लाभ के लिए पात्र हो सकेंगे।

QR कोड से कहीं से भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इस बार खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। खेल विभाग ने पहली बार QR कोड आधारित रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू की है। इसके जरिए खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क है। खिलाड़ी खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अक्तूबर से नवंबर तक 16 जिलों में राज्य स्तरीय मुकाबले

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 अक्तूबर से 23 नवंबर के बीच तीन चरणों में 16 जिलों में आयोजित होंगी। इनमें लुधियाना, मानसा, कपूरथला, जालंधर, एसएएस नगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, रूपनगर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मालेरकोटला शामिल हैं।

पहले चरण में 10 से 15 अक्तूबर तक 13 खेल विधाओं के मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में 17 से 23 अक्तूबर तक 13 खेल आयोजित किए जाएंगे, जबकि तीसरे चरण में 17 से 23 नवंबर तक 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी।

लुधियाना में होंगे पैरा-स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय मुकाबले

पैरा खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 से 28 नवंबर तक लुधियाना में आयोजित होंगी। इनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे।

Advertisement
×