नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची ताकत : डीसी
जगाधरी (हप्र) : हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से युवा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमुनानगर की डीसी प्रीति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीसी प्रीति ने कहा...
जगाधरी (हप्र) : हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से युवा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमुनानगर की डीसी प्रीति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीसी प्रीति ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। यदि युवा ही नशे की गिरफ्त में आ जाएं, तो राष्ट्र का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए डीसी ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची की ताकत है। उन्होंने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को मजबूती देने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार करने की बात कही, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त समाज बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। सेमिनार के दौरान कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उपायुक्त ने गहराई से अवलोकन किया।

