Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Iran War Update: ईरान की UAE के बंदरगाह खाली करने की चेतावनी, ट्रंप बोले- होर्मुज की रक्षा के लिए जहाज भेजें देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मध्य इस्राइल के होलोन में ईरानी मिसाइल हमले के स्थल पर इस्राइली सुरक्षा बलों ने क्षति का निरीक्षण किया। फोटो एपी/पीटीआई
Advertisement

US Iran War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ''बंद करने'' के ईरान के प्रयास से प्रभावित देशों से आग्रह किया है कि वे वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इस संकरे समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने के लिए पोत भेजें।

ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के साथ उसके युद्ध के समाप्त होने के कोई आसान नजर नहीं आने के बीच, लोगों से संयुक्त अरब अमीरात के तीन बंदरगाहों को खाली करने का आग्रह किया।

Advertisement

ईरान ने पश्चिम एशिया के सबसे व्यस्त बंदरगाह और संयुक्त अरब अमीरात के दो अन्य बंदरगाहों को खाली करने का आह्वान किया है। यह पहली बार है जब ईरान ने किसी पड़ोसी देश की गैर-अमेरिकी परिसंपत्तियों पर हमले की खुले तौर पर धमकी दी है।

Advertisement

ईरान ने कोई साक्ष्य दिए बिना कहा कि अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात के मुख्य टर्मिनल वाले खार्ग द्वीप पर हमला करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में ''बंदरगाहों, गोदियों और ठिकानों'' का इस्तेमाल किया। उसने लोगों से उन इलाकों को छोड़ने का आग्रह किया, जहां उसके अनुसार अमेरिकी बलों ने शरण ली है।

इस बीच, लेबनान का मानवीय संकट और गहरा गया है। इस्राइल ने ईरान समर्थित हिज्बुल्ला चरमपंथियों के खिलाफ कई हमले किए जिनमें 800 से अधिक लोग मारे गए हैं और 8,50,000 लोग विस्थापित हुए हैं। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भेजने का आग्रह किया तथा कहा कि अमेरिका तटरेखा पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी पोतों एवं नौकाओं को निशाना बनाएगा।

अमेरिका एवं इस्राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया था और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ यह युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। ईरानी हमलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को प्रभावित किया है जो कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर एक हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ जबकि संयुक्त अरब अमीरात में ईरान की रोकी गई मिसाइल का मलबा तेल संयंत्र पर गिर गया। 'एसोसिएटेड प्रेस' की तस्वीरों में बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास से धुआं उठता दिखा।

इसके अलावा यूएई में फुजैरा बंदरगाह में आग लगती हुई दिखी जहां अधिकारियों के अनुसार एक ड्रोन को मार गिराया गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने खार्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर संयुक्त अरब अमीरात के दो स्थानों- रस अल खैमाह और दुबई के ''बेहद करीब'' एक जगह से हमला किया। उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि ईरान ''वहां आबादी वाले किसी भी क्षेत्र पर हमला नहीं करने के लिए सावधानी बरतने की कोशिश करेगा।''  (एजेंसियों के इनपुट के साथ)

US Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान के खार्ग द्वीप पर और हमलों की धमकी

March 15, 2026 1:33 pm

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्क द्वीप (Kharg Island) पर और हमले करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमलों में खार्ग द्वीप के अधिकतर हिस्से “पूरी तरह नष्ट” हो चुके हैं और जरूरत पड़ने पर अमेरिका दोबारा भी हमले कर सकता है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हम इसे कुछ और बार भी मार सकते हैं, सिर्फ मजे के लिए।” उनके इस बयान को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में तीखी बयानबाजी के रूप में देखा जा रहा है।

संघर्ष तीसरे सप्ताह में

March 15, 2026 9:29 am

पश्चिम एशिया में जारी यह संघर्ष अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और फिलहाल इसके खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिका और इस्राइल के हवाई हमले बंद नहीं होते, तब तक किसी भी तरह के युद्धविराम की संभावना नहीं है। इसी बीच शनिवार को ड्रोन हमले के कारण एक बड़े ऊर्जा केंद्र का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया।

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर

March 15, 2026 9:29 am

ट्रंप ने दुनिया के उन देशों से भी अपील की है, जो स्ट्रेट आफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से तेल आयात करते हैं कि वे इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेजें। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस प्रयास में सहयोग करेगा, ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित न हो। यह जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल का परिवहन इसी मार्ग से होता है।

This Live Blog has Ended
Advertisement
×