Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran War LIVE updates: अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की चेतावनी दी, तेल कीमतों में उछाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रविवार को ओमान के मुसंदम प्रांत के तट से दूर होर्मुज जलडमरूमध्य में एक पोत। रॉयटर्स
Advertisement

US-Iran War LIVE updates: अमेरिका ने सोमवार सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा की है। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार यह कार्रवाई सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी, हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच आवाजाही को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति रहेगी। इस फैसले के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेजी आ गई है। अमेरिकी कच्चा तेल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 7% बढ़कर 102.29 डॉलर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम वैश्विक आपूर्ति और समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकता है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement

Advertisement

ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में बंदरगाहों को धमकी दी

April 13, 2026 2:24 pm

अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों पर नाकाबंदी की घोषणा किए जाने के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में स्थित बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी है। 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (आईआरआईबी) के अनुसार, ''फारस की खाड़ी और ओमान सागर में सुरक्षा या तो सभी के लिए होगी या किसी के लिए भी नहीं।'' ईरानी सेना ने कहा, ''इस क्षेत्र का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।''

ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी की अमेरिकी घोषणा के बाद तेल की कीमतों में उछाल

April 13, 2026 9:01 am

अमेरिका द्वारा सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा के बाद बाजार में शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत आठ प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट कच्चे तेल का मूल्य सात प्रतिशत बढ़कर 102.29 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। ईरान युद्ध के दौरान ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आया है। फरवरी के आखिर में युद्ध शुरू होने से पहले इसकी कीमत लगभग 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी जो कुछ समय में बढ़कर 119 अमेरिकी डॉलर से अधिक तक पहुंच गई। शुक्रवार को शांति वार्ता से पहले जून के लिए ब्रेंट क्रूड वायदा 0.8 प्रतिशत गिरकर 95.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गया था। वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का प्रभावी नियंत्रण रहा है। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले ''सभी देशों के पोतों के खिलाफ'' यह नाकेबंदी ''निष्पक्ष रूप से लागू'' की जाएगी। उसने कहा कि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले पोतों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। विश्व भर में होने वाले तेल के व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा प्रतिदिन होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और ईरान तेल के बड़े निर्यातक हैं। संघर्षविराम के बाद के दिनों में भी जलडमरूमध्य में आवाजाही सीमित रही है। समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली एजेंसियों के अनुसार, संघर्षविराम शुरू होने के बाद से 40 से अधिक वाणिज्यिक पोत इस रास्ते से गुजर चुके हैं।

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की

April 13, 2026 9:01 am

अमेरिका ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पूर्वी समयानुसार सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने कहा कि यह नाकेबंदी ''सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी'' जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। युद्धविराम के बाद भी जलडमरूमध्य में यातायात सीमित रहा है। जानकारों के अनुसार युद्धविराम शुरू होने के बाद से 40 से अधिक वाणिज्यिक जहाजों ने जलडमरूमध्य पार किया है।

This Live Blog has Ended
Advertisement
×