Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Iran Conflict: ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 6 अप्रैल तक टाले, शांति वार्ता जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डोनाल्ड ट्रंप। रॉयटर्स फोटो
Advertisement

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य हमलों को 10 दिन के लिए टाल दिया है। अब यह समयसीमा बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन शुक्रवार को समाप्त होनी थी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लिखा कि “ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की अवधि को 10 दिन के लिए रोका जा रहा है, बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है।”

Advertisement

अमेरिकी मीडिया समूह फॉक्स न्यूज (Fox News) को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को 10 दिन का समय दिया, जबकि ईरान की ओर से 7 दिन की मांग की गई थी।

Advertisement

वार्ता और तनाव साथ-साथ

अमेरिका और ईरान के बीच इस समय शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में भविष्य के नियम तय करने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर स्ट्रेट आफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को लेकर। हालांकि ट्रंप ने दावा किया कि “एक तरह से हम युद्ध जीत चुके हैं,” लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र में तनाव अभी भी बरकरार है।

सैन्य तैयारी और धमकियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ने कांग्रेस की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को संभावित जमीनी सैनिकों की तैनाती पर जानकारी दी है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि शांति वार्ता में गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो वरिष्ठ अधिकारियों पर हमले और तेज किए जा सकते हैं।

इस्राइल-ईरान टकराव तेज

इस्राइल ने दावा किया है कि उसने बंदर अब्बास में हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नौसैनिक कमांडर अलीरेजा तांगसिरी को मार गिराया। वहीं ईरान (Iran) ने ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है कि वह समझौते के लिए “मिन्नतें” कर रहा है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी हमले भी जारी रखे हैं। इसी बीच, तेल अवीव (Tel Aviv) में भी जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। (इनपुटः एजेंसी)

ईरान ने अपनी टीमों को 'शत्रु' देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया

March 27, 2026 10:23 am

ईरान ने अपनी खेल टीमों को उन देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है जिन्हें वह ''शत्रु'' मानता है। ईरान के सरकारी टीवी ने सऊदी अरब में उनके देश के फुटबॉल क्लब ट्रैक्टर एफसी के निर्धारित मैच से पहले गुरुवार को यह जानकारी दी। तेहरान में ईरान के खेल मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंध में विश्व कप फुटबॉल का कोई जिक्र नहीं किया गया है जो 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू हो रहा है। मंत्रालय के बयान में दुबई के शबाब अल अहली के खिलाफ सऊदी अरब में होने वाले ट्रैक्टर एफसी के मैच का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। यह एशियाई चैंपियंस लीग एलीट का प्लेऑफ मैच है। बयान के अनुसार, ''जिन देशों को शत्रु माना जाता है और जो ईरान के खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं, उन देशों में राष्ट्रीय और क्लब टीमों की उपस्थिति की अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी।'' एशियाई फुटबाल परिसंघ ने बुधवार को प्लेऑफ के ड्रॉ निर्धारित किए थे जिसके अनुसार इन मैच का आयोजन 13 और 14 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। इनमें ईरान के क्लब ट्रैक्टर एफसी का मैच भी शामिल था।

This Live Blog has Ended
Advertisement
×