Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Israel Lebanon Ceasefire: इस्राइल-लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू, दशकों बाद हुई सीधी बातचीत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Israel Lebanon Ceasefire: लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिनों के युद्धविराम के लागू होने के बाद विस्थापित लोग अपने घरों में लौट आए हैं, जिससे महिलाएं जश्न मना रही हैं। यह दृश्य लेबनान के सिडोन शहर का है। रॉयटर्स फोटो
Advertisement

Israel Lebanon Ceasefire: लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन का युद्धविराम स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया। लेबनान में स्थित ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह और इस्राइल के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के बाद, दोनों पड़ोसी देशों ने मंगलवार को दशकों बाद अपनी पहली सीधी कूटनीतिक वार्ता की। यह वार्ता वाशिंगटन में हुई।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है। नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यदि यह युद्धविराम कायम रहता है तो इससे ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच कई हफ्तों से जारी विनाशकारी युद्ध के बाद, युद्धविराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों को बल मिल सकता है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और इसके कारण तेल की आपूर्ति बाधित हुई है जिसने वैश्विक बाजारों को अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

Advertisement

ईरान के साथ युद्ध शुरू होते ही हिजबुल्ला ने इस्राइल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस्राइल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बृहस्पतिवार रात तक उसने उत्तरी इस्राइल के समुदायों को निशाना बनाकर हमले जारी रखे जिनमें कम से कम आठ लोग घायल हुए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। युद्धविराम लागू होने से कुछ ही देर पहले उत्तरी इस्राइल के कुछ इलाकों में हवाई हमले के सायरन सुने गए। इस्राइल की सेना ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि वह हिजबुल्ला के कई रॉकेट लॉन्चर पर हमला कर रही है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement

This Live Blog has Ended
Advertisement
×