Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026 Live: कुमकुम मोहाद ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता स्वर्ण; ओलंपिक कोटा भी हासिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुमकुम मोहाद। फोटो रॉयटर्स
Advertisement

17 वर्षीय भारतीय तीरंदाज ने कोरिया की ओ येजिन को शूटआउट में हराया, व्यक्तिगत रिकर्व में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Asian Games 2026 Live: सत्रह वर्ष की कुमकुम मोहाद ने दबाव में संयम के साथ खेलते हुए एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में कोरिया की ओ येजिन को शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई । स्कोर 5 . 5 से बराबर रहने के बाद कुमकुम ने शूटआउट में 10 स्कोर किया जबकि येजिन आठ ही स्कोर कर सकी ।

Advertisement

इससे पहले चीन की जिंगयी झू को हराकर फाइनल में पहुंचने के साथ कुमकुम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया । यह कोटा देश को मिलता है । कुमकुम ने झू को 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से हराया और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय रिकर्व तीरंदाज बन गई । कुमकुम ने पहला सेट 9, 10 और 9 के स्कोर से जीता ।

Advertisement

दूसरे सेट में दोनों तीरंदाजों ने तीनों निशाने इनर 10 में लगाये । तीसरा सेट भी बराबरी पर रहा । आखिरी सेट में कुमकुम ने 29 . 28 से जीत दर्ज की । इससे पहले उन्होंने विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग को क्वार्टर फाइनल में 6 . 4 से हराया था । कुमकुम ने महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण भी अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ जीता था । इसके बाद धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित जोड़ी का रजत जीता ।

प्रणवी एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी, टीम ने रजत जीता

October 3, 2026 10:22 am

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई जिन्होंने आखिरी दौर में एक स्ट्रोक की बढत बरकरार रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया । मैसूर की 23 वर्ष की प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये । आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा । प्रणवी, अदिति अशोक ( आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता । भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया । चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता । भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरूष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था ।

अमन सेहरावत ने 57 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया

October 3, 2026 10:21 am

पहलवान अमन सेहरावत ने ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोलियुब्स्की को 14 . 8 से हराकर एशियाई खेलों में पुरूषों के 57 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया ।

पहलवान अंतिम पंघाल स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में पहुंची

October 3, 2026 10:21 am

पहलवान अंतिम पंघाल एशियाई खेलों में महिला 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में पहुंच गईं।

This Live Blog has Ended
Advertisement
×