Home/देश/Cockroach Janta Party Protest: जंतर-मंतर पर जुटे सैकड़ों युवा, कॉकरोच मास्क पहन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन प्रेम और शांति से होगा
Cockroach Janta Party Protest: जंतर-मंतर पर जुटे सैकड़ों युवा, कॉकरोच मास्क पहन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन प्रेम और शांति से होगा
09:04 AM Jun 06, 2026 IST Updated At : 03:10 PM Jun 06, 2026 IST
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर की आत्मकथा "मेरी आत्मकथा" की एक प्रति पकड़े हुए हैं। रॉयटर्स
Advertisement
NEET, CBSE, CUET और SSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ CJP का प्रदर्शन; प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को फूल भेंट कर जताया सम्मान
Cockroach Janta Party Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों युवाओं, छात्रों और युवा पेशेवरों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रतिभागी कॉकरोच (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए, जबकि उनके हाथों में फूल और राष्ट्रीय ध्वज थे।
Advertisement
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने समर्थकों से पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित बनाए रखने की अपील की।
Advertisement
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीट (NEET), सीबीएसई (CBSE), सीयूईटी (CUET) और एसएससी (SSC) जैसी प्रमुख परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामलों में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे।
पुलिस को फूल देने की अपील
दिल्ली पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर एक संदेश जारी कर समर्थकों से एक किताब और तिरंगा साथ लाने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों को "करुणा और कृतज्ञता" के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया।
दीपके ने अपने संदेश में कहा कि आंदोलन को प्रेम, शांति और संवैधानिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के टकराव से बचना चाहिए।
सोनम वांगचुक का समर्थन
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यदि अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया जाता है तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे।
राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport), प्रमुख सीमा प्रवेश बिंदुओं और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर एहतियातन 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं।
युवाओं की ऑनलाइन मुहिम से सड़क तक पहुंचा आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी मूल रूप से युवाओं द्वारा संचालित एक ऑनलाइन अभियान है, जिसने अब एक संगठित जन आंदोलन का रूप ले लिया है। संगठन विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रहा है।
सीजेपी ने प्रदर्शन से पहले प्रतिभागियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए थे, जिनमें अहिंसक आचरण, अनुशासन और पुलिस के साथ सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया था।
Landed.
Looking forward to meet you all at Jantar Mantar. Do not forget to carry a book and our Tiranga!
Offer flowers to policemen as a gesture of compassion & gratitude.
A person wearing a mask holds a poster which reads "I am a Cockroach", as supporters of the Cockroach Janta Party (CJP) await the arrival of Abhijeet Dipke, head of the CJP, on the day of a sit-in protest demanding the resignation of Indian Education Minister Dharmendra Pradhan, in New Delhi, India, June 6, 2026. REUTERS/Adnan AbidiA person wears a cockroach themed mask, as supporters of the Cockroach Janta Party (CJP) await the arrival of Abhijeet Dipke, head of the CJP, on the day of a sit-in protest demanding the resignation of Indian Education Minister Dharmendra Pradhan, in New Delhi, India, June 6, 2026. REUTERS/Adnan AbidiA person wears a cockroach themed mask, as supporters of the Cockroach Janta Party (CJP) await the arrival of Abhijeet Dipke, head of the CJP, on the day of a sit-in protest demanding the resignation of Indian Education Minister Dharmendra Pradhan, in New Delhi, India, June 6, 2026. REUTERS/Adnan AbidiA person wears a cockroach themed mask, as supporters of the Cockroach Janta Party (CJP) await the arrival of Abhijeet Dipke, head of the CJP, on the day of a sit-in protest demanding the resignation of Indian Education Minister Dharmendra Pradhan, in New Delhi, India, June 6, 2026. REUTERS/Adnan AbidiA person holds a cockroach themed mask, as supporters of the Cockroach Janta Party (CJP) await the arrival of Abhijeet Dipke, head of the CJP, on the day of a sit-in protest demanding the resignation of Indian Education Minister Dharmendra Pradhan, in New Delhi, India, June 6, 2026. REUTERS/Adnan Abidi TPX IMAGES OF THE DAYNew Delhi: Cockroach Janta Party's (CJP) supporters hold placards during a protest, demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over alleged examination-related lapses, at the Jantar Mantar, in New Delhi, Saturday, June 6, 2026. (PTI Photo) (PTI06_06_2026_000072A)
X पर लिखा, हम जीवित हैं
June 6, 2026 3:10 pm
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं !” सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है।
“लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं !”
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं: सीजेपी संस्थापक दीपके
June 6, 2026 2:18 pm
'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सीजेपी की मांगों में परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देना भी शामिल है। दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। दीपके के प्रदर्शन में लोगों का भरपूर समर्थन नजर आया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है। सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय वे अन्य कामों में लगे हुए हैं जैसे हमारे अकाउंट हैक करना और हमारी पोस्ट डिलीट करवाना। आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते।''
सोशल मीडिया और गतिविधियों पर नजर
June 6, 2026 1:32 pm
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) सभी जिलों में गतिविधियों की निगरानी कर रही है। प्रदर्शनकारियों से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति विरोध प्रदर्शन की आड़ में सार्वजनिक व्यवस्था भंग न कर सके। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस निजी कैब सेवा प्रदाताओं के संपर्क में भी है ताकि जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों की ओर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या और गतिविधियों का आकलन किया जा सके।
धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भी बढ़ी सुरक्षा
June 6, 2026 1:32 pm
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल को अलर्ट पर रखा गया है।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा कड़ी
June 6, 2026 1:32 pm
प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport), प्रमुख रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमा प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, मध्य दिल्ली और अन्य रणनीतिक इलाकों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
40 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल की तैनात
June 6, 2026 1:32 pm
सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की करीब 40 कंपनियां दिल्ली पुलिस की सहायता में लगाई गई हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त (DCP), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके के छत्रपति संभाजीनगर स्थित आवास पर पुलिस तैनात
June 6, 2026 12:26 pm
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपके के भारत पहुंचने के मद्देनजर अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) पंकज अतुलकर ने कहा, ''यदि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की आवश्यकता हुई तो समीक्षा के बाद ऐसा किया जाएगा।'' उन्होंने यह भी बताया कि दीपके के माता-पिता फिलहाल वालुज स्थित अपने घर में नहीं रह रहे हैं। अतुलकर ने कहा, ''वे मेरे संपर्क में नहीं हैं।'' उन्होंने इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। इस बीच, एमआईडीसी वालुज थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था। उन्होंने कहा, ''अब हमने वहां एक अधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है।'' दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने तथा प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की। दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में दिल्ली के जंतर-मंतर पर समर्थकों से मिलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया और उनसे एक पुस्तक तथा राष्ट्रीय ध्वज साथ लाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिभागियों से पुलिसकर्मियों को ''करुणा और आभार के प्रतीक'' के रूप में फूल भेंट करने की भी अपील की और कहा कि यह आंदोलन ''प्रेम और शांति'' के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया गया है। यह युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है, जो नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है। समूह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। अमेरिका से लौटे दीपके ने इस आंदोलन को एक शांतिपूर्ण और संवैधानिक अभियान बताया है। वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत लौटे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर एनसीआर बार्डर पुलिस अलर्ट
June 6, 2026 10:23 am
दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जिला पार्षद व उसके समर्थकों को सांपला पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इस दौरान पुलिस व समर्थकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किये गए है। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए प्रदर्शन का आह्वान कर रखा था और इसी के चलते प्रदेश पुलिस ने दिल्ली को जोड़ने वाले सभी मार्गो पर सुरक्षा बढ़ा दी। इसी दौरान जिला पार्षद जयदेव डागर अपने साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रोहतक से दिल्ली की तरफ निकले तो सांपला पुलिस ने बाईपास पर ही उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पुलिस व उनके बीच कहासूनी हो गई। पुलिस ने पार्षद व उसके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर कॉकरोच पार्टी ने शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को हटाने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी है।
Cockroach Janta Party Protest: क्या है Cockroach Janta Party?
June 6, 2026 9:04 am
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत पिछले महीने एक न्यायिक टिप्पणी के बाद व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के रूप में हुई थी। बाद में यह सोशल मीडिया पर एक संगठित अभियान के रूप में उभरी और बड़ी संख्या में समर्थक इससे जुड़े। हाल ही में संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।
Cockroach Janta Party Protest: वरिष्ठ अधिकारियों ने की सुरक्षा समीक्षा
June 6, 2026 9:04 am
शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा हालात की समीक्षा की। फील्ड यूनिट्स को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Cockroach Janta Party Protest: एयरपोर्ट के बाहर बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच तेज
June 6, 2026 9:04 am
आईजीआई एयरपोर्ट के बाहर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, दिल्ली की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच अभियान भी तेज कर दिया गया है।
Cockroach Janta Party Protest: प्रदर्शन के लिए नहीं मांगी गई आधिकारिक अनुमति
June 6, 2026 9:04 am
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी भी संगठन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए औपचारिक आवेदन नहीं मिला है। हालांकि, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य इनपुट्स के आधार पर सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।
Cockroach Janta Party Protest: 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
June 6, 2026 9:04 am
सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले समेत अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल मौजूद है।