मंच पर ये नेता मौजूद
July 17, 2026 2:11 pm
पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर सांसद मनीष तिवारी, गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, जेपी नड्डा मंच भी मौजूद हैं।
PM Modi Chandigarh Visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होने शहर में 4700 करोड़ से अधिक कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा, चंडीगढ़ एक शहर नहीं बल्कि भारत का डेवलपमेंट मॉडल है। चंडीगढ़ का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। डेढ़ साल पहले न्याय व्यवस्था में सुधार किया। दंड संहिता की न्याय संहिता लेकर आए। भारतीय न्याय संहिता लागू करने की शुरुआत चंडीगढ़ से ही हुई थी। डिजिटल प्रोजेक्ट पर काम हुआ। आज भी यहां हेल्थ एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई काम हुए हैं।
उन्होंने कहा, चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा व हिमाचल को जोड़ता है। इससे चंडीगढ़ के साथ लगते राज्यों को भी फायदा पहुंचता है। पीएम ने कहा कि जब वह यहां रहते थे तब अपने साथियों का हालचाल जानने के लिए कई बार पीजीआई जाना पड़ता था। आज पीजीआई एडवांस मदर चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन हुआ था इससे पहले 2015 में पीजीआई आया था। तब से आज मै पीजीआई में बड़ा विस्तार हुआ है हमने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा, चंडीगढ़ के रिटायर्ड आईपीएस इंदरजीत सिंह सिद्धू की तारीफ करता हूं जो स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, इसलिए उन्हें सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। आज यहां स्वच्छता से स्वागत को लेकर सफाई अभियान चलाया। गर्व के साथ बधाई देता हूं।
पीएम ने कहा, भारत के हेल्थ सेंटर पर पूरी दुनिया चिंता जताती थी, लेकिन कोरोना के समय भारत ही विश्व की समस्याओं का निवारण बना। कोरोना महामारी के कारण भारत ने विभिन्न देशों को मदद दी। मेडिकल के क्षेत्रों में पिछले 12 वर्षों में बदलाव आया है। यहां इलाज की बेहतर सुविधाएं कम कीमत में मिलेगी। हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर का बढ़ावा मिला है। 2022 में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन मैने किया जहां कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
मोदी ने कहा, हेल्थ सेक्टर पर भारत सरकार का फोकस है। भारत में डॉक्टर बनने के मौके नहीं मिलते थे। मेडिकल सीटें कम थी। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी है चंडीगढ़ पीजीआई में भी MBBS कॉलेज को मंजूरी दे दी है। अब देश को बड़ी संख्या में डॉक्टर बनेंगे।
July 17, 2026 2:11 pm
पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर सांसद मनीष तिवारी, गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, जेपी नड्डा मंच भी मौजूद हैं।
July 17, 2026 1:51 pm
आईटी सिटी (मोहाली) से कुराली तक 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन। जीरकपुर ग्रीनफील्ड बाईपास की आधारशिला। अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे (एनएच-205ए) के पीआर-7 कॉरिडोर का शिलान्यास। इन परियोजनाओं से मोहाली, जीरकपुर, पंचकूला, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
July 17, 2026 1:51 pm
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में नए छात्रावासों एवं शोधार्थी हॉस्टल की आधारशिला रखी जाएगी।
July 17, 2026 1:51 pm
प्रधानमंत्री कुछ ही देर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। पीजीआईएमईआर में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 300 बिस्तरों वाला यह अत्याधुनिक केंद्र उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, गंभीर नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-क्रिटिकल केयर और आधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे। पीएम-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बनने वाला यह ब्लॉक आपातकालीन और गहन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करेगा।