पालिका में आज हंगामा होने के आसार !    उड़नदस्ते की कार्रवाई से शिक्षक नाराज !    सरकारी विभागों के निजीकरण पर कर्मचारियों में रोष !    इटली ने बंद किए सिनेमाघर और संग्रहालय !    चचेरे भाई को मामूली विवाद में पीट कर मार डाला !    भड़काने के आरोप में आईएस से जुड़ा दंपति हिरासत में !    पुंछ में एलओसी पर गोलीबारी !    एकदा !    चोट से उबरे धवन, पंड्या और भुवनेश्वर की वनडे टीम में वापसी !    हरियाणा-पंजाब सीमा पर पनिहारी में टैंकर व टवेरा कार से भीषण टक्कर, 5 डेरा श्रद्धालुओं की मौत !    

1.03 लाख के नकली नोट सहित 2 काबू

Posted On August - 7 - 2015

फरीदाबाद,  7 अगस्त (हप्र)
बड़खल क्राइम ब्रांच की टीम ने कल शाम ओल्ड फरीदाबाद की बैंड मार्केट से एक लाख तीन हजार रुपये के नकली नोटों के साथ सगे भाई सुनील और अनिल को गिरफ्तार किया। उन्हें यह नोट पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश का रहने वाला एक व्यक्ति 15-20 दिन पहले ही बेच कर गया था। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस दोनों से नकली नोट के रैकेट के बारे में पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी पीएसआई अनिल कुमार ने बताया कि  दोनों भाईयों ने उक्त व्यक्ति से करीब 65 हजार रुपये देकर 1.15 लाख रुपये के नकली नोट खरीदे थे। इनमें से 12 हजार रुपये दोनों बाजार में चला चुके हैं। सीआईए प्रभारी ने बताया कि रिमांड पर लेकर दोनों से नकली नोटों के नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।  इससे पहले भी सीआईए एनआईटी ने फज्जर नाम के व्यक्ति को पकड़ा था उसने भी नेपाल के रास्ते मेरठ होते हुए शहर तक नकली करंसी आने की बात पुलिस को बताई थी।


Comments Off on 1.03 लाख के नकली नोट सहित 2 काबू
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...
Both comments and pings are currently closed.

Comments are closed.

Manav Mangal Smart School
Powered by : Mediology Software Pvt Ltd.